राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका देहरादून में आम जनता के लिए खुलेगा, 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मु रखेंगी आधारशिला

  


देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 20 जून को इसकी आधारशिला रखेंगी।  

डीएम सविन बंसल ने बताया कि पार्क को 132 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा। इसमें आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, कला प्रदर्शनी, कैफेटेरिया और स्मारिका स्टोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पार्क का निर्माण लंदन के हाईड पार्क की तर्ज पर किया जाएगा और इसे 2026 में जनता को समर्पित करने की योजना है।  

इस परियोजना को अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए जनता से सुझाव भी मांगे गए हैं। राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक फीडबैक फॉर्म उपलब्ध है, जिसमें लोग अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं।  

डीएम बंसल ने कहा कि यह पार्क हरित क्षेत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख केंद्र होगा। इस विश्व स्तरीय पार्क के निर्माण से देहरादून में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Previous Post Next Post