लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में लड़की ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान




लुधियाना: लुधियाना के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात लड़की ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना से पहले लड़की को अपने मोबाइल फोन पर किसी से बहस करते देखा गया। इसके बाद उसने अचानक छलांग लगा दी।  

मौके पर मौजूद लोग तुरंत लड़की को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक लड़की की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लड़की कोर्ट में किस केस के सिलसिले में आई थी।

Previous Post Next Post