नज़रबंद किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल



चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने 13 महीनों से बंद हरियाणा-पंजाब की शंभू और खनौरी सीमा को खाली करा दिया है। यहां आंदोलन कर रहे किसानों को हटा दिया गया, जिसके दौरान सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया गया।  


पुलिस ने किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटा दिया। इन कार्रवाइयों के विरोध में नज़रबंद किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Previous Post Next Post