लुधियाना: लुधियाना की केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में दो युवक घायल हो गए। झड़प के दौरान एक कैदी ने दूसरे कैदी के सिर पर प्याज काटने वाला कटर मार दिया।
हंगामा सुनते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को जेल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक कैदी के सिर में टांके लगे हैं, जबकि दूसरे की उंगलियों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tags
_पंजाब-चंडीगढ़