पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन


चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए।  

हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।  

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी और जनहित के मुद्दों पर विफल होने का आरोप लगाया। सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया, जिससे सदन में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया। वहीं, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की गई।

Previous Post Next Post