सिविल अस्पताल यमुनानगर व जगाधरी में कराया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अभ्यास



यमुनानगर: महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया के नेतृत्व में सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं जगाधरी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

इस कार्यक्रम में सिविल अस्पताल यमुनानगर में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. नवजोत किरण (प्रधान चिकित्सा अधिकारी) और डॉ. कपिल कंबोज (उप सिविल सर्जन) विशिष्ट अतिथि रहे। सिविल अस्पताल जगाधरी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनुज मंगला रहे।

योग अभ्यास का संचालन आयुष विभाग के योग स्पेशलिस्ट डॉ. शिव कुमार सैनी ने किया। इस मौके पर 500 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया और साथ ही पौधारोपण भी किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. मंजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा का समन्वय है और इसके नियमित अभ्यास से स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. कपिल कंबोज ने डॉ. शिव सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सभी आसनों का अभ्यास सावधानीपूर्वक करवाया गया, जिससे प्रतिभागियों को योग का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ. चारू कालडा (उप सिविल सर्जन) द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post