कानूनी और प्रशासनिक मुद्दों पर हुई चर्चा, राज्यपाल ने निभाई भूमिका की सराहना
चंडीगढ़: पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी ने आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान पंजाब से जुड़े विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और राज्य सरकार को कानूनी मार्गदर्शन देने में एडवोकेट जनरल की भूमिका की सराहना की।
Tags
पंजाब-चंडीगढ़