दिल्ली: अशोक विहार इलाके में देर रात सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना करीब 12 बजे हुई जब चार कर्मचारी सीवर की सफाई का काम कर रहे थे। अचानक सीवर से निकल रही जहरीली गैस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अरविंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार हो गए और उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सीवर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
Tags
हरियाणा-दिल्ली