जयराम ठाकुर ने धर्मपुर का दौरा कर बाढ़ नुकसान का लिया जायजा



धर्मपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर का दौरा किया और हाल ही में आए बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया। उनके साथ पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा में हरसंभव सहयोग कर रही है, लेकिन सुक्खू सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया प्रदेश के हित में नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता उम्मीद भरी नजरों से हर आने वाले नेताओं को देख रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता अब भी बिना किसी कार्रवाई के भ्रमित हैं। इस मौके पर उनके साथ सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा नेता रजत ठाकुर और वंदना गुलेरिया भी उपस्थित थे।

Previous Post Next Post