जालंधर: जालंधर से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगूरल के भतीजे (चचेरे भाई के बेटे) की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बस्ती दानिशमंदा के शिवाजी नगर में हुई, जहाँ 17 वर्षीय विकास का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। इस पुरानी रंजिश में युवकों ने विकास पर दातार जैसे तेजधार हथियारों से कई वार किए और उसे खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल विकास को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
लड़ाई का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और जाँच शुरू कर दी है। भाजपा नेता शीतल अंगूरल ने इस घटना के लिए नशेड़ी युवकों को जिम्मेदार ठहराया है। अस्पताल में भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद हैं और शीतल अंगूरल ने पुलिस से दोषियों पर तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।