मुंबई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। मुंबई के पंतनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ 11.5 crore fraud case दर्ज किया गया है। सीमा शुल्क निकासी (Customs Clearance) व्यवसायी हितेश कांतिलाल अजमेरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि अभिनेत्री और उनके साथियों ने फिल्म जगत में मजबूत कनेक्शन और भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ लिए।
शिकायत के मुताबिक, ठगी का यह जाल बेहद शातिर तरीके से बुना गया था। अभिनेत्री आकांक्षा ने अपने अंधेरी स्थित फिल्म स्टूडियो 'AKS Pathshala Entertainment' का हवाला देकर पीड़ित को प्रभावित किया। हद तो तब हो गई जब अभिनेत्री के पति ने बिहार के बेतिया में एक गोदाम के भीतर 300 crore cash फंसे होने की झूठी कहानी सुनाई। उन्होंने दावा किया कि इस पैसे को कानूनी पेचीदगियों से निकालने के लिए निवेश की जरूरत है और इसके बदले महज चार दिनों में 200 करोड़ रुपये का interest-free loan देने का वादा किया गया।
जांच में सामने आया है कि मार्च से जुलाई 2024 के बीच पीड़ित ने आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में कुल 11.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। भरोसा जीतने के लिए पीड़ित को पटना ले जाकर फर्जी दस्तावेज भी दिखाए गए। हालांकि, 5 जुलाई 2024 को बेतिया जाते समय आरोपी विवेक कुमार मिठाई लेने के बहाने कार से उतरा और फिर कभी वापस नहीं आया। आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अब Indian Nyaya Sanhita (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब मुंबई पुलिस की Economic Offences Wing (EOW) को सौंप दी गई है।