सोना-चांदी के दामों में ऐतिहासिक गिरावट: फूट गया चांदी का बुलबुला, एक ही दिन में 1 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी



नई दिल्ली: बुलियन मार्केट (Bullion Market) में शुक्रवार को वह मंजर देखने को मिला जिसकी कल्पना निवेशकों ने नहीं की थी। सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही 'बुलबुला फूटने' की आशंका सच साबित हुई और महज एक ही कारोबारी दिन में चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गया। वहीं, सोने की कीमतों में भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की भारी गिरावट देखी गई। इस अचानक आए क्रैश (Market Crash) से निवेशकों में हड़कंप मच गया है।

विवरण के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का 'ऑल-टाइम हाई' छूकर नया इतिहास रचा था। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि चांदी सीधे 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी चांदी अपने उच्चतम स्तर से 1.28 लाख रुपये और पिछले बंद भाव से 1.07 लाख रुपये सस्ती हो गई। ठीक इसी तरह, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) भी 1,83,962 रुपये से फिसलकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जो एक दिन में 33,113 रुपये की बड़ी गिरावट है।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कीमती धातुओं की कीमतों में यह Price Correction अनिवार्य था क्योंकि कीमतें वास्तविक मांग से कहीं अधिक ऊपर चली गई थीं। वैश्विक आर्थिक संकेतों और मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में भी इसका सीधा असर पड़ा है। जो सोना गुरुवार को 1.93 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था, वह अब 42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, Commodity Market में आई इस भारी गिरावट से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो शादी-ब्याह के सीजन के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे थे।



Previous Post Next Post