चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में छिड़ा विवाद अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गया है। दिग्गज गायक Nachhattar Gill ने आखिरकार रोशन प्रिंस, युवराज हंस और मास्टर सलीम द्वारा किए गए मजाक का अपने खास अंदाज में जवाब दिया है। नछत्तर गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे "जट्ट मुरे अख नइयो चकदे, नी पिठ पिछे बोलदे बड़े" गाने की धुन पर आत्मविश्वास के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इस Viral Video को सीधे तौर पर उन कलाकारों को जवाब माना जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में गिल के एक गाने का मजाक उड़ाया था। हालांकि विवाद बढ़ता देख Roshan Prince, Master Saleem and Yuvraj Hans ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी, लेकिन गिल के इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि वे अपनी गरिमा और सीनियरिटी से समझौता करने वालों में से नहीं हैं।
दूसरी ओर, मशहूर सूफी गायक और पूर्व सांसद Hans Raj Hans आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुँचे। उन्होंने श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए 'बेगमपुरा' के फलसफे को राष्ट्रीय गीत के समान बताया। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के बारे में पूछे जाने पर हंस ने दूरी बनाए रखी और कहा कि वे अब केवल अपने संगीत और रियाज़ पर ध्यान दे रहे हैं।
राजनीतिक चर्चाओं के बीच, हंसराज हंस ने पंजाब की सुरक्षा स्थिति पर चिंता भी व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले Khalistani Organizations द्वारा दी गई धमकी और चंडीगढ़ में सचिवालयों को बम से उड़ाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि दाता मेहर करें और पंजाब में कोई भी दुखद खबर सुनने को न मिले। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर कोई बेखौफ होकर आना चाहिए। प्रधानमंत्री से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि "बादशाह से उनकी मर्जी से ही मिला जा सकता है," और फिलहाल उनका पूरा फोकस अपनी Musical Journey पर है।