नई दिल्ली: सेंट्रल अमेरिका के होंडुरास के तट पर एक हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से मशहूर संगीतकार समेत 12 लोगों की मौत हो गई। लांहसा एयरलाइंस का यह विमान सोमवार रात को रोआटन द्वीप से ला सेइबा के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन कुछ समय बाद ही समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में 17 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से 5 लोगों को बचा लिया गया। बचाए गए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, विमान पूरी ऊंचाई तक नहीं पहुंच सका और टकराने के तुरंत बाद समुद्र में गिर गया। स्थानीय मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए जीवित यात्रियों को बचाया। होंडुरास सिविल एविएशन एजेंसी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
इस दुर्घटना में मशहूर संगीतकार मार्टिनेज सुज़ो भी शामिल थे, जो पहले ‘लांस गाटोस ब्रावोस’ म्यूजिक ग्रुप के सदस्य थे। बाद में उन्होंने अपना खुद का संगीत समूह ‘लिता एरीरन’ बनाया था।