देहरादून: राज्य के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक में ₹19,989.32 लाख के उपकरणों की आपूर्ति एवं स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
मुख्य सचिव ने सभी निर्माण कार्यों में समयबद्धता, उच्च गुणवत्ता और ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तुशैली को भी शामिल किया जाए।
अन्य स्वीकृत परियोजनाएं
1. बलियानाला, नैनीताल: ₹29,893 लाख की लागत से उपचारात्मक कार्य
2. श्री यमुनोत्री धाम, उत्तरकाशी: ₹1,956.85 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य
3. भराड़ीसैंण, चमोली: ₹2,031.56 लाख की लागत से महिला हॉस्टल एवं मीडिया कर्मियों के लिए भवन निर्माण
4. राजकीय पॉलिटेक्निक
- गरुड़: ₹2,328.29 लाख
- सतपुली: ₹1,268.70 लाख
5. उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: ₹2,416.88 लाख में एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण
6. धर्मपुर, देहरादून: ₹5,564.89 लाख की लागत से आरओबी निर्माण
7. पटेलनगर, देहरादून: ₹1,256.47 लाख में एसएएससीआई कार्यक्रम के तहत वितरण प्रणाली योजना
पेयजल योजनाएं
1. इंदिरानगर सीमाद्वार योजना: ₹2,169.96 लाख
2. संस्कृति लोक कॉलोनी: ₹1,458.76 लाख
3. पित्थूवाला शाखा: ₹2,037.29 लाख की लागत से कमला पैलेस और जीएमएस रोड क्षेत्र में पेयजल सुधार कार्य
इस मौके पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, श्री पंकज कुमार पांडेय, श्री शैलेश बगौली, डॉ. आर. राजेश कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।