कठुआ: शहर के वार्ड 11 में दिनदहाड़े चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोरी का शिकार हुआ मकान पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी केवल कृष्ण का है।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में रखी 25 हजार रुपये की नकदी और चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। वारदात वीरवार दोपहर को हुई, जब घर में कोई मौजूद नहीं था।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, घर की महिला बीमार पिता का हालचाल जानने गांव गई थी, जबकि केवल कृष्ण अपनी बैंक ड्यूटी पर थे। उनकी बेटी सहेली के घर गई हुई थी और बेटा स्कूल में था।
शाम करीब 5 बजे स्कूल से लौटे बेटे ने घर का ताला टूटा देखा और अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया। उसने तुरंत अपने पिता को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और चोरों का सुराग लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Tags
_जम्मू- कश्मीर