घुमारवीं में बंदूक चलने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती



घुमारवीं: घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निचली दख्यूत गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल हो गईं।  

घटना के दौरान 40 वर्षीय अभिषेक उर्फ लक्की, जो गांव दख्यूत का निवासी है, जंगल से पैदल गुजर रहा था। उसके पास एक भरी हुई दोनाली बंदूक थी। अचानक झाड़ियों में गिरने से बंदूक से गोली चल गई, जिससे सड़क पर गुजर रही सत्या देवी (61) पत्नी जगत राम को छर्रे लग गए।  

गोली के छर्रे सत्या देवी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत घुमारवीं के रेनबो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में बंदूक के लाइसेंस और घटना की परिस्थितियों की जांच के निर्देश दिए हैं।

Previous Post Next Post