शंभू,: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के कारण लगी बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। अब पंजाब से हरियाणा जाने वाले शंभू बॉर्डर के एक हिस्से को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
डीआईजी हरमनबीर गिल ने बताया कि लोग अब अंबाला से राजपुरा आने वाली साइड से आ-जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अन्य रास्तों को भी खोल दिया जाएगा।
इससे पहले, पुलिस द्वारा आंदोलन को हटाने के बाद किसानों ने विरोध जताया था। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। हालांकि, अब धीरे-धीरे आवागमन सामान्य होने लगा है।