जालंधर: आज मॉडल टाउन श्मशान घाट में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। पिता महेंद्र सिंह केपी ने भारी मन से अपने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार में राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, शीतल अंगुराल, पंजाबी गायक राय जुझार और गुरशरण सिंह चन्नी सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि शनिवार रात मॉडल टाउन माता रानी चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रिची केपी की मौत हो गई थी।
Tags
पंजाब-चंडीगढ़