नई दिल्ली: कहते हैं भारत में कुछ भी हो सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर में इसका ताज़ा उदाहरण सामने आया है, जहां एक फ्लाईओवर की बीम सीधे घर की बालकनी के ऊपर से गुजर रही है। यह फ्लाईओवर 998 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेट नाग रोड पर अशोक सर्किल के पास बनाया गया है और इंदौर-दीघोरी इलाके को जोड़ता है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और नगर निगम पर सवाल उठाए हैं। मामला अब विवादों में आ गया है।
NHAI अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण के समय घर और फ्लाईओवर के बीच करीब डेढ़ मीटर का अंतर था, लेकिन बाद में घर में बालकनी बना दी गई। दूसरी ओर, नगर निगम का कहना है कि प्रोजेक्ट पर उनसे सलाह नहीं ली गई थी और घर अतिक्रमण घोषित नहीं है, इसलिए इसे तोड़ा नहीं जा सकता।
Tags
देश-विदेश