भारत में Apple का बड़ा धमाका: मुंबई में खुलेगा एक और शानदार स्टोर, चेन्नई में बनेगा पहला कॉरपोरेट ऑफिस



मुंबई/चेन्नई: टेक दिग्गज एप्पल (Apple) भारत में अपनी जड़ों को और गहरा करने के लिए तैयार है। कंपनी के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने हाल ही में फिस्कल Q1 2026 की अर्निंग कॉल के दौरान भारत में 'रिकॉर्ड ग्रोथ' की पुष्टि करते हुए बड़े विस्तार की घोषणा की है। इस योजना के तहत मुंबई में एप्पल का दूसरा और भारत का छठा ऑफिशियल रिटेल स्टोर खुलने जा रहा है। साथ ही, कंपनी तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अपना पहला डेडिकेटेड कॉरपोरेट ऑफिस शुरू करने की तैयारी में है, जो भारत में एप्पल के मैनेजमेंट ऑपरेशंस को नई दिशा देगा।

वर्तमान में भारत में एप्पल के पांच स्टोर हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर (नोएडा और साकेत), मुंबई (बीकेसी) और अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं। मुंबई का नया स्टोर बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी मॉल में खुलने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। दूसरी ओर, चेन्नई के पोरुर स्थित DLF Cyber City में एप्पल ने करीब 20,000 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। अब तक चेन्नई मुख्य रूप से iPhone Manufacturing का हब रहा है, लेकिन इस नए ऑफिस के खुलने से यह कंपनी के स्ट्रैटेजिक और मैनेजमेंट निर्णयों का भी केंद्र बन जाएगा।

एप्पल के सीएफओ केविन परेख के अनुसार, भारत में एप्पल का User Base डबल-डिजिट में बढ़ रहा है। यही वजह है कि कंपनी केवल मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित न रहकर रिटेल और कॉरपोरेट स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। नए स्टोर्स में ग्राहकों को Today at Apple सेशन्स और प्रीमियम टेक्निकल सपोर्ट की सुविधा मिलेगी। एप्पल का यह विस्तार भारतीय बाजार में प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग और 'मेक इन इंडिया' के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।



Previous Post Next Post