ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील का अंदरोली क्षेत्र अब उत्तर भारत के प्रमुख 'वाटर स्पोर्ट्स' और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप अंदरोली को एक सुनियोजित पर्यटन केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए 'कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी' ने मेफील्ड एडवेंचर्स के साथ करार किया है, जिसने क्षेत्र में रोमांचक जल-क्रीड़ा गतिविधियां शुरू कर दी हैं। अब पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहसिक गतिविधियों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ऊना में ही पहाड़ों के बीच झील का रोमांच मिलेगा। This strategic development is poised to place Una firmly on the global tourism map, attracting adventure enthusiasts from across the country.
वर्तमान में अंदरोली में बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की, एटीबी राइड और हॉट एयर बैलून जैसी सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही यहां 100 सीटर क्रूज, शिकारा, जिप लाइन, पैरा मोटरिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियां भी जोड़ी जाएंगी। क्षेत्र के विकास के लिए एशियन विकास बैंक (ADB) की सहायता से 10 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे यहां का बुनियादी ढांचा और अधिक व्यवस्थित होगा। साथ ही, मंदली-लठियाणी पुल के निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे सैलानियों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। The infusion of international funding will transform the lakeshore into a modern recreational zone with sustainable facilities.
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उपायुक्त जतिन लाल ने हाल ही में स्वयं परिवार के साथ हॉट एयर बैलून और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया और आम जनता से अपील की कि वे सुरक्षित वातावरण में इन रोमांचक खेलों का अनुभव लेने के लिए अंदरोली जरूर आएं। पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से संचालन अनुबंध दिए जाने से सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। The focus on transparency and high safety standards aims to build a family-friendly tourism ecosystem in the region.